Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश भाजपा सरकार की विफलताओं और अनियमित्ताओं की चार्जशीट बनाने के लिए पांच संसदीय कमेटी का गठन किया है।कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेश धर्माणी को बनाया गया है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, बुद्धि सिंह ठाकुर , विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य व  विधायक आशीष बुटेल इस समिति के सचिव सदस्य बनाए गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ