Spread the love

शिमला हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने  विधान सभा सचिवालय परिसर का आगामी मानसून सत्र के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए विस्तृत दौरा किया। परमार ने परिसर में चल रहे विकासात्मक कार्यों तथा अन्य मुरम्मत कार्यों का निरिक्षण भी किया। अधिकारियों को समय रहते सभी कार्यों को पूर्ण करने के आदेश दिये। परमार ने पुस्तकालय कक्ष, मीडिया सेंटर, सीएम तथा मंत्री परिषद के सदस्यों के चैम्बर, अभी हाल ही में नियुक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक तथा उप मुख्य सचेतक के चैम्बर, पत्रकार दीर्धा, दर्शक दीर्धा तथा सदन के अन्दर चल रहे मुरम्मत कार्यों का निरिक्षण किया तथा कुछ और अरिरिक्त मुरम्मत कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। परमार ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 29 जुलाई, 2021 को अपराह्न 3 बजे बैठक बुलाई गई है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ