Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से विपक्ष लगातार दूसरे दिन सदन से वाकआउट किया। विपक्ष ने सदन में नियम 67 के तहत प्रदेश में हो रही भर्तियों पर चर्चा न मिलने पर पहले हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर दिया। इस पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने में असफल रही है। सदन में राजनीतिक लाभ उठाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को राजनीतिक लाभ लेने केइस तरह के मुद्दे उठाने का आरोप लगाया।सीएम जयराम ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आज परिहास बन कर रह गई है। हिमाचल में पिछले साढ़े 3 वर्ष के काल मे कोई भी भर्ती गलत तरीके से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स में भर्ती कांग्रेस की सरकार के समय से शुरू हुई। आउटसोर्स में भर्ती लोगों को कई प्रकार के प्रलोभन दिए गए।राजनीतिक लाभ लेने के लिए कांग्रेस हर रोज इस प्रकार के मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ट नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा चली हुई है। इसलिए वह इस तरह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियम के तहत हर विषय पर सरकार चर्चा करने को तैयार है। जलवायु परिवर्तन पर सीएम ने कहा कि बेमौसमी बर्फ, बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लोगो की मृत्यु भारी बारिश व अन्य प्राकृतिक आपदा में हुई है। इसको गंभीरता से लेने की आवश्यकता है इसके लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *