Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

हिमाचल सरकार  कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सतर्क है। अगर जल्द कोरोना  के मामले कम होते नजर नहीं आए सीएम जयराम ठाकुर एक्शन लेंगे। इसके संकेत उन्होंने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दे दिए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि तीसरी लहर  को रोकने के लिए सभी को सतर्क रहना पड़ेगा। जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि लोगों को बचाना सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए अगर मामलों में गिरावट नहीं आई तो बंदिशें लगाई जाएंगी। जयराम ठाकुर ने सदन को बताया कि सरकार ने बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों के लिए कोरोना की नेगेटिव सर्टिफिकेट व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को अनिवार्य किया है। साथ ही बसें भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। सीएम जयराम ठाकुर ने संकेत दिए हैं कि 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है। इसमें भीड़ पर नियंत्रण, इंडोर और आउटडोर भीड़ की सीमा पर नियंत्रण करने पर फैसला लिया जा सकता है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *