Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

रिज पर कार्यक्रम आयोजित न कर सरकार ने संकीर्ण मानसिकता को दर्शाया
शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शिमला के शेरे पंजाब से कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम ना आयोजित करने पर बीजेपी सरकार पर आजादी के जश्न में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि देश को बड़े संघर्ष के बाद आजादी मिली। देश के लिए लोगों ने अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया, उसके बाद देश स्वतंत्र हुआ। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने इस पावन दिन की सभी को बधाई दी।राठौर ने कहा कि वह आज के दिन राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन रिज पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम ना कराकर सरकार स्वतंत्रता दिवस में भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव होने के कारण जिला स्तरीय कार्यक्रम रिज पर ना कराकर कोटखाई में कराया गया है। यह सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। यह पहली बार हुआ है जब रिज पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम नहीं किया गया। रिज का ऐतिहासिक महत्व है लेकिन बीजेपी सरकार आजादी के जश्न पर भी राजनीति कर रही है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *