Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

प्रदेश कांग्रेस ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी शहरी व ग्रामीण के सयुंक्त तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में झंडा यात्रा का आयोजन किया। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा,युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सचिव बलदेव ठाकुर,आनंद कौशल,इंद्रजीत सिंह,आनंद कौशल, पूर्व पार्षद परवीन, दीपक रोहल, रोहित, अंकुश, नीरज बक्शी अतुल गौतम, रवि राणा, वीणेश, अमृत पल, हेमंत मेहता, कंवर मेहर सिंह, अमनदीप, राम पल सैनी, ध्रेंदर गुप्ता, विजय कुमार, महिला कांग्रेस, सेवादल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद थे।कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कर ध्वज बंदन व राष्ट्र गीत गाया गया।इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में स्वत्रंता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र पर शहीद हुए स्वत्रंता सेनानियों को नमन किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने कहा है कि एक बड़े संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ।महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के अनेक राष्ट्र भक्तों ने खुशी खुशी अपने प्राणों की आहुति दी।राठौर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी वही इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अंखडता को बनाए रखने को अपने प्राणों की आहूति तक दी।उन्होंने सभी पार्टीजनों का आह्वान किया कि देश के लिये हमें किसी भी कुर्बानी को हमेशा तैयार रहना है।राठौर ने कहा कि आज देश को सम्प्रदाय के नाम पर बाटने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि देश की बर्तमान भाजपा सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर आजादी के संग्राम में कांग्रेस नेताओं के योगदान को कम आंक कर अपने राजनैतिक उद्देश्यों के लिए देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि यह देश एक है,अखंड रहेगा और कांग्रेस इसके लिए हमेशा ही किसी भी बलिदान के लिए तैयार है।इस दौरान राजेश वर्मा,संदीप कुमार,सेनराम नेगी, बृंदा सिंह,उमा मुदर्याल,शशि ठाकुर,सेवादल के गोपाल शर्मा,राजेंद्र शर्मा,सुनील ठाकुर,सत्या ठाकुर,सुरेंद्र वर्मा,प्रमोद हेलन, अंनत राम शर्मा,राजेश शर्मा,शक्त राम कश्यप,नरेंद्र शर्मा,जगमोहन अत्रि,रूमा, मंजू,जय प्रकाश,मनसा राम,दवेंद्र कुमार रत्न व अन्य लोग उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *