Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशनऔर शिमला साइकिलिंग एसोशिएशन ने तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया। 25 किलोमीटर की इस रैली में 50 प्रतिभागियों भाग लिया। साइकिल रैली संजौली ,ढली ,मशोबरा ,तलाई, होते हुए डाकबगला गांव पहुंचेगी । डाक बंगला गांव में सभी प्रतिभागी वृक्षारोपण करेंगे।हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिमला में तिरंगा साईकल रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसी जगह में इस तरह के स्पोर्ट्स को प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य की दृष्टि से साइकिल चलाना बेहतर है। कोरोना के इस दौर हम सभी अपेन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए हैं। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ