Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़ 

हिमाचल के मंडी जिला में एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। यही नहीं बिलासपुर के झुंडूत्ता में भी पाकिस्तानी झंडे के साथ कुछ पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से क्षेत्र में दहशत है। मंडी जिला में मिले यह गुब्बारे जोगिंदर नगर उपमंडल की चौंतड़ा पंचायत में मिले हैं। इन गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है और उर्दू भाषा में भी कुछ लिखा हुआ है। यह गुब्बारे रविवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन जोगिंदर नगर उपमंडल की चौंतड़ा पंचायत में मिले हैं। इस बारे मिली जानकारी के मुताबिक  पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी सुमना देवी के आंगन में सुबह पाकिस्तानी गुब्बारे गिरने मिले। घर वालों ने सुबह उठते ही जैसे इन्हें देखा तो तुरंत पंचायत प्रधान को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वहीं, बिलासप के झंडूत्ता उपमड़ल की पंचायत पपलोआ के गांव.गाह में भी एक पाकिस्तानी झंडा मिला है। इस झंडे के साथ 25 से 30 गुब्बारे बंधे हुए मिले हैं। उसके बाद इस बारे उनके द्वारा पुलिस को सूचित कर किया गया है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *