शिमला,हिमशिखा न्यूज़
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मलिमठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण कियाइस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ और न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य भी उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय शिमला, महाधिवक्ता कार्यालय, भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय , हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्च न्यायालय परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एवं अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति पी.एस. राणा एवं उच्च न्यायालय के अन्य पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.पी. सूद, न्यायमूर्ति के.सी.सूद, न्यायमूर्ति वी.के.शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल श्री वीरेंद्र सिंह, उच्च न्यायालय के अन्य रजिस्ट्रार, शिमला में तैनात न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।