Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ ​

राजधानी शिमला के ठियोग के उपमंडल फागू में एक कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त कार में तीन लोग मौजूद थे. जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल है.मारुति कार सीएच 01वाय-8026 रविवार को में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे, जो धरेच से ठियोग जा रहे थे. हादसा इतना भयावह था की कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिता-पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दामाद घायल हो गया जिसे आईजीएमसी रैफर किया गया है. मृतकों की शिनाख्त ठियोग के सतोग निवासी रामा नन्द (65) और उसकी बेटी शिला देवी (44) निवासी दलोग के रूप में हुई

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ