Spread the love

हिमाचल प्रदेश के स्कूल  और कॉलेजों में अब योग की पढ़ाई कराई जाएगी। योग  को बकायदा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हिमाचल के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य में योगासन को स्कूलों और कॉलेजों में एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाएगा। हिमाचल सरकार  इस संबंध में जल्दी जरूरी कदम उठाने जा रही है।हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के साथ एक बैठक में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि योगासन सिर्फ व्यायाम या खेल नहीं है, बल्कि मन और शरीर को स्वस्थ रखने और समूचे विश्व को भारत के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने की विद्या है। संस्था ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर योग को स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाए जाने की मांग की है। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि योग विषय को कॉलेजों में पढ़ाने के लिए सिलेबस तैयार है। हिमाचल सरकार योग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देना चाहती है, ताकि लोग स्वस्थ रहें और नई पीढ़ी अन्य बुराइयों से भी बची रहे।हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ के प्रदेश महासचिव विनोद योगाचार्य ने बताया कि आज विख्यात योग गुरु प्रोफेसर जीडी शर्मा के नेतृत्व में संस्था का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला। इसमें उपाध्यक्ष ई. पंकज डडवाल और प्रो. अजय श्रीवास्तव शामिल थे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2017 में स्कूलों में योग विषय के 60 पद सृजित किए गए थे। उन्हें भरने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *