Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 

समील वर्करों  ने अपनी टूल डाउन हड़ताल खत्म कर दी है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से आश्वासन मिलने के बाद वर्करों ने अपनी हड़ताल खत्म की। मंगलवार को युनियन के पदाधिकारियों ने मंत्री बिक्रम ठाकुर से मुलाकात की थी। जिसके बाद मंत्री ने पदाधिकारियों को तीन सप्ताह के भीतर अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया।

950 मील वर्कर कार्यरत
मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद पीसमील वर्कर काम पर लौट गए। मालमू हो कि परिवहन निगम में 950 पीसमील वर्कर कार्यरत हैं। ये सभी कर्मचारी करीब पिछले सात सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें सरकार की तरफ से हर बार पॉलिसी या अनुबंध पर लाने की बात कही जाती है। लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता। इस बार यूनियन के पदाधिकारियों ने काम बंद करने का फैसला लिया था।

निगम को लाखों का घाटा
वर्करों के हड़ताल पर रहने से परिवहन निगम प्रबंधन को लाखों रुपए का घाटा हुआ। खराब बसें विभिन्न वर्कशॉप में खड़ी रह गईं। कई रूटों पर बसों का परिचालन प्रभावित  हुए। सरकार ने इन वर्करों को अनुबंध पर लाने का आश्वासन दिया है। पीसमील वर्कर के महासचिव हरि कृष्ण  ने कहा कि मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी है।
26 अगस्त का दिया था नोटिसपीसमील वर्कर 17 अगस्त से हड़ताल पर चल रहे थे। उन्होंने निगम प्रबंधन को 26 अगस्त तक का नोटिस दिया था। इससे पहले परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने इनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया है। हिमाचल में परिवहन निगम की 28 वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का जिम्मा इन वर्करों पर है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूर्व में करीब 400 पीस मील वर्करों को अनुबंध पर लेकर तीन साल बाद नियमित किया गया है। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *