Spread the love

समीरपुर,हिमशिखा न्यूज़। 19/09/2021 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में रोजाना सैकड़ों लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं और कांग्रेस पार्टी का त्याग करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत 9 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया । धूमल निवास में पहुंचकर तमाम कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की वही अपनी मर्जी से भारतीय जनता पार्टी का दामन थामते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद धूमल जी आप आगे बढ़ो हम आपके साथ हैं के नारे लगाते हुए भगवा बुलंद किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया ग्राम पनियाला, गरने दा गलू, बराड़ा,पनोह, भटेड़ से परिवार भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार पुर्व मुख्य्मंत्री धूमल के समक्ष और तिलक राज राणा किरण राणा की अगवाई में शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए तमाम परिवारों के सदस्यों का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मैदान में डट जाए। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ