Spread the love

सुजानपुर,हिमशिखा न्यूज़। 19/09/2021 

अनुराग देखते हे अपनी खुली आंखों से विकास और उन्नति का सपना इसलिए होते हैं वो साकार : विनोद ठाकुर

सुजानपुर में करोना महामारी से लड़ने के लिए साबित होगा यह प्लांट संजीवनी

टोणी देवी सिविल हस्पताल में सत्यापित किए जा रहे ऑक्सीजन गैस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के सफल प्रयासों के मध्य नजर ऑक्सीजन गैस प्लांट आने वाले दिनों में लोगों को सुविधा देना प्रारंभ कर देगा और मरीजों के लिए संजीवनी बूटी साबित होगा। देश की बेहतरीन कंपनी एल एन टी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत यह ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाया गया है जिस पर 78 लाख रुपए केंद्रीय मंत्री द्वारा खर्च करवाए गए हैं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के दो ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाए जा रहे हैं टोणी देवी में इस प्लांट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है जबकि सुजानपुर सिविल हस्पताल में कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर पंचायत समिति चेयरपर्सन अंजना ठाकुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया ऑक्सीजन गैस प्लांट प्रदेश के लोगों के लिए संजीवनी का काम करेंगे लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा इसका पूरा ख्याल केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर रख रहे हैं हाल ही में केंद्रीय मंत्री द्वारा 15 और नए रोगी वाहन प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं जो निशुल्क लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ दवाइयां टेस्ट इत्यादि उपलब्ध करवाएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इससे पहले 17 रोगी वाहन हिमाचल में उपलब्ध करवा चुके हैं अब उन्होंने 15 और नए वाहन उपलब्ध करवाए हैं जिन का आंकड़ा लगभग 3 दर्जन के करीब बनता है केंद्रीय मंत्री की ही सोच है कि उन्होंने दो ऑक्सीजन गैस प्लांट सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध करवाए हैं ताकि यहां के लोग किसी भी तरह की महामारी में मौत के आगोश में ना समाए उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिले ऑक्सीजन की कमी ना रहे अनुराग ठाकुर खुली आंखों से सपना देखते हैं और यही कारण है की उनका हर सपना साकार होता है । भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तो ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध करवाना केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बधाई के पात्र हैं धूमल के आग्रह पर ही ऑक्सीजन प्लांट सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सत्यापित किए जा रहे हैं जिसके लिए इलाके की जनता उन का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *