Spread the love

चंडीगढ़,हिमशिखा न्यूज़। 19/09/2021 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की कमान संभालेंगे रविवार को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चन्नी के नाम पर मुहर लगाई है पंजाब प्रभारी ने ट्वीट करते हुए इसकी घोषणा की है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पंजाब में सीएम पद के लिए कांग्रेस में इंटरनल वोटिंग हुई, जिसमें सुनील जाखड़ को सबसे ज्यादा वोट मिले वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा दूसरे स्थान पर और परनीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं. लेकिन पार्टी हाईकमान ने दलित चेहरे पर बड़ा दांव खेलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगा दी. नए सीएम की रेस में अंबिका सोनी का नाम भी शामिल था .लेकिन उन्होंने खराब सेहत का हवाला देकर मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया था. उन्होंने सिख चेहरे को सीएम बनाने का सुझाव दिया था.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ