Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 21/09/2021 

सरकार द्वारा जारी कोविड नियमों की पालना ना करने पर माँगा स्पष्टीकरण : एसडीएम 

एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में कोविड के चलते सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के तहत ही मंदिरों में गतिविधियाँ चलाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन से प्रशासन के ध्यान में आया कि माता श्री बगलामुखी मंदिर परिसर में कोविड19 महामारी के सम्बंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना नहीं की जा रही है, जोकि आपदा प्रबंधन अधिनियम -2005 अंतर्गत दण्डनीय अपराध है। जिसके फलस्वरूप आज मंदिर अधिकारी को इसका संज्ञान लेने के साथ इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ