Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 21/09/2021 

06 अक्तूबर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध: एसडीएम

07 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक चलने वाले आश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में 06 अक्तूबर 2021 से 17 अक्तूबर 2021 तक किसी भी प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी धनबीर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालाजी में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नवरात्र के दौरान यह निर्णय लिया गया है। धनबीर ठाकुर ने कहा कि नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ