Spread the love


कुल्लू

हिमशिखा न्यूज़

देव महाकुंभ दशहरा पर्व को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। दशहरा उत्सव इस बार वेशक सूक्ष्म तरीके से मनाया जा रहा है और मात्र सात देवी-देवता ही रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लेंगें लेकिन फिर भी लोगों के हजूम उमड़ने की आशंका जाहिर हो रही है। अब भीड़ के बीच कोविड के नियमों की धज्जियां न उड़े इसको लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और तीसरी आंख की पैनी नजर हर व्यक्ति पर रहेगी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि सभी कैमरे ऑन कर दिए गए हैं और कंट्रोल रूम को फुली फंक्शन पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व में समाजिक दूरी व फेस कवर पुलिस के लिए चेलेंज है और इस चलेंज को स्वीकारते हुए नियमों की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी। सभी पर कैमरे की नजर रहेगी और जो नियमों की पालना नहीं करेंगें उन पर शिकंजा कसा जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ