Spread the love

नई दिल्ली,हिमशिखा न्यूज़। 09/11/2021 ​

England जाने वाले उन यात्रियों के लिए अब राहत की खबर है, जिन्होंने कोवैक्सीन का टीका लगवा रखा था। आखिरकार UK भारत की कोवैक्सीन को अपनी स्वीकृत टीकों की लिस्ट में शामिल करने जा रहा है। भारत की कोवैक्सीन को अब UK सरकार इंटरनेशनल यात्रियों के लिए स्वीकृत कोविड-19 टीकों की लिस्ट में शामिल करने जा रही है। 22 नवंबर से भारत बायोटेक-निर्मित टीका लगवाने वाले यात्रियों को अब इंग्लैंड जाकर क्वारंटाइन में नहीं रहना पड़ेगा। बता दें कि UK सरकार का यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन की इमरजेंजी यूज की लिस्ट को फॉलो करता है। बता दें कि कोवैक्सीन भारत में इस्तेममाल की जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी वैक्सीन है। पहले कोवैक्सीन लगवा चुके इंटरनेशनल यात्रियों को यूके जाने के बाद क्वारंटाइन में रहना पड़ता था, लेकिन 22 नवंबर से अब ऐसा नहीं होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *