मंडी,हिमशिखा न्यूज़। 09/11/2021
ABVP ने क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को राज्य विश्वद्यालय दर्जा मिलने पर कालेज मे मनाया जश्न
मंगलवार को मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिठाई बांट के व पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया गया लगभग 3 वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने हेतु आंदोलनरत थी वहीं प्रदेश सरकार ने कलस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा देने हेतु कमेटी का गठन किया है।एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विशाल मंडोत्ररा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस गठित कमेटी का सहर्ष स्वागत करती है और प्रदेश सरकार से ये भी मांग करती है कि छात्रों के भविष्य को गंभीरता से लेते हुए इस कार्य को गति दी जाए ताकि जल्द से जल्द सभी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित हो सके। आज मंडी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिठाई बांट के व पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया ग