Spread the love

परागपुर,हिमशिखा न्यूज़। 09/11/2021

स्वतंत्रता सेनानी सत्यभूषण बख्शी भी पहुंचे कार्यक्रम में

जिला मुख्यालय ऊना से आजाद हिंद फौज में स्वतंत्रता सेनानी रहे सत्यभूषण बख्शी भी आजाद हिंद फौज के सैनिक परिवारों के सम्मान समारोह में पहुंचे। बख्शी का कैप्टन संजय ने जोरदार स्वागत किया और उनके चरण छूकर आर्शीवाद लिया। रिटायर्ड मेजर जनरल डा. जीडी बख्शी ने भी सत्यभूषण से बात की और आजाद हिंद फौज के बारे में उनके अनुभवों के बारे में पूछा। सत्यभूषण ने बताया कि वह नेता जी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान पर आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे और उनके परिवार के चार अन्य सदस्य भी इस फौज का हिस्सा रहे हैं। सत्यभूषण ने कैप्टन संजय द्वारा किए गए अनूठे आयोजन की सरहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ