Spread the love

शिमला, हिमशिखा न्यूज़.09/11/2021

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC में अब बिना चीरफाड़ के आहार नली का ऑपरेशन होगा। अस्पताल में पहली बार आहार नली के कैंसर का ऑपरेशन हाइटेक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से बिना चीर-फाड़ ऑपरेशन किया गया है। IGMC के डॉक्टरों ने शिमला के 74 वर्षीय बुज़ुर्ग मरीज़ का इस तकनीक से सफल ऑपरेशन कर जीवनदान दिया गया है।इस तकनीक से पहली बार ऑपरेशन किया गया है और आम तौर पर चीरफाड़ कर अब तक ऑपरेशन होता आया है इसमें जहाँ समय भी ज्यादा लगता है वही मरीज को रिकवर करने में भी बहुत समय लगता है । लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पहले ऑपरेशन करने के लिए बाहरी राज्यो पीजीआई या एम्स का रुख करना पड़ता था लेकिन अब प्रदेश में ही इस तकनीक से ऑपरेशन संभव हो गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *