शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 13/11/2021
शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान को लेकर शिमला के वी एन शर्मा को मिला शिक्षा रत्न सम्मान।

प्रदेश के विभिन्न शिक्षकों को पृथ्वी अभ्युदय संघ द्वारा दिया गया विशेष सम्मान। शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया गया विशेष शिक्षा रत्न पुरस्कार। हिमाचल के ऊना में राष्ट्र स्तरीय कांफ्रेंस संपन्न, देशभर के 101 चुनिंदा शिक्षकों को मिला शिक्षा रत्न पुरस्कार। महामारी के समय में भी लगातार राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे देशभर के शिक्षकों के जज्बे को सलाम करने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पृथ्वी अभ्युदय संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह और कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे देशभर के विभिन्न राज्यों के सैकड़ों शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान संघ ने विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय शिक्षकों को शिक्षा रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जिसमे हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि विभिन्न राज्य के भी शिक्षक शामिल थे।शिमला से वी एन शर्मा निदेशक होली हेवन पब्लिक स्कूल कमला नगर को शिक्षा रतन सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया। उनको ये पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया। वह पेशे से एक समाज सेवक, शिक्षक व समाज सुधारक है।इस सम्मान के लिए ज़िले भर सूची में उनका नाम होने से उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। पुरस्कार कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा, भाषा और संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी, ऊना के डिप्टी कमिश्नर आईएएस राघव शर्मा, ऊना की एसडीएम निधि पटेल और अन्य नामी हस्तियों ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।