कुऴलू,हिमशिखा न्यूज़ 16/11/2021
चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों पर मनाली सहित प्रदेश में चार जगहों पर सीबीआई के छापे पड़े हैं। मनाली के अलावा शिमला, कसौली और धर्मशाला में सीबीआई की टीमें छानबीन कर रही हैं। इन टीमों में 15-15 अधिकारी शामिल हैं और कुल सीबीआई के 60 लोग इस संबंध में साक्ष्य जुटा रहे हैं। हिमाचल में इस प्रकार की करतूतों से देवभूमि शर्मसार हुई है। सीबीआई की टीमें सुबह से ही इस कार्य में लगी हुई हैं और कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। 14 नवम्बर को बाल दिवस के मौके पर ऐसा एक मामला दर्ज हुआ था।