Spread the love

ऊना,हिमशिखा न्यूज़।22/11/2021 ​

जिला ऊना के गगरेट के अंतर्गत गांव लोहारली मे एक 12 वर्षीय बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चे की मां कुठेड़ा जसवाला से है और लोहारली में दुकान करती है । बच्चा भी मां के साथ दुकान पर आया हुआ था। बच्चा साइकिल लेकर सड़क पर निकला तो एक टैम्पो ने ओवरटेक के चक्कर मे बच्चे को टक्कर मार दी और बच्चा उसके नीचे आ गया। टैम्पो गगरेट के स्थानीय उद्योग का बताया जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गलती टैम्पो चालक की बताई जा रही है जिसने गलत दिशा में जाकर बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे को गगरेट के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है। उसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुर्घटना में भव्य कुमार (12) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी कुठेड़ा तहसील घनारी जि़ला ऊना की मौत हो गई है। बच्चे का पिता पंजाब में एक दवा कम्पनी में कार्यरत है।पुलिस ने टेम्पो को अपने कब्जे में लेकर चालक मनोहर सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी अंदोरा तहसील अम्ब जि़ला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ