Spread the love

शिमला ,हिमशिखा न्यूज़।22/11/2021

हिमाचल में उप चुनाव हारने के बाद हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक 26 नवंबर को पीटरहॉफ शिमला में शाम को छह बजे होगी। इस संबंध में संसदीय कार्य मंत्री की तरफ से सभी विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को सूचित कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि सभी विधायक और कैबिनेट मंत्री बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें। 24, 25 और 26 नवंबर को भाजपा कार्यसमिति की बैठक भी होने जा रही है। इस बैठक में उपचुनावों में हुई हार के कारणों को लेकर मंथन किया जाएगा। भाजपा कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन ही विधायक दल की बैठक रखी गई हैवहीं 27 नवंबर को कर्मचारियों की जेसीसी की बैठक है। जयराम सरकार के कार्यकाल में पहली बार कर्मचारियों की जेसीसी बैठक होने जा रही है। कर्मचारी वर्ग सरकार से कई उम्मीदें लगाकर बैठा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि विधायक दल की बैठक में जेसीसी में उठने वाली मांगों पर भी मंथन किया जाएगा। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *