Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़, 23/11/2021

शिमला जिला परिषद सदस्य कविता कांटू की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव

शिमला के समरहिल से सटे जंगल में एक युवती का फांसी पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवती कविता कंटू (26) रामपुर की रहने वाली है और रामपुर उपमंडल के झाकड़ी जिला परिषद वार्ड से जिप सदस्य है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आज सुबह बालूगंज पुलिस को सूचना मिली कि समरहिल के सांगटी क्षेत्र में जंगल में युवती ने फांसी लगा ली है और शव पेड़ पर लटका है। जानकारी मिलते ही बालूगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फारेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की तफतीश में जुट गई है। कविता कंटू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। कविता ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से इतिहास में एमफिल की थी। इसके अलावा उसने यूजीसी की नैट परीक्षा भी उतीर्ण की थी। जिला परिषद चुनाव में वह माकपा समर्थित उमीदवार थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ