Spread the love

कागडा़,हिमशिखा न्यूज़ 17/12/2021

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आर.एस. बाली ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। 2019-2020 की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए बाली ने भाजपा सरकार को अकुशलता की नई मिसाल कायम करने की बात कही।आपको बता दें कि विधानसभा के शीत सत्र के अंतिम दिन सदन में रखी गई कैग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ९६ परियोजनाओं पर जयराम सरकार एक रूपया भी खर्च नहीं कर पाई है। और तो और यह सभी परियोजनाएं एक करोड़ रुपय से अधिक की लागत की हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि कर्ज के बल पर यह (जयराम सरकार) योजनाओं की घोषणाएं तो कर देते हैं पर करोड़ों के प्रोजेक्टों पर एक रूपए तक खर्च करने में यह सरकार असफल रही है।
आर.एस. बाली ने आगे कहा कि याद रखिए यह जनता कि गाढ़ी कमाई है। इसे लुटाने का अधिकार किसी का नहीं है।मुख्यंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधानसभा के शीत सत्र के आखरी दिन सदन के पटल पर रखी गई कैग रपोर्ट में खुलासा किया गया है कि प्रदेश सरकार कर्ज में डूबा चुकी है। 2019-20 कि इस रिपोर्ट के अनुसार 62,234 कोरोड़ रूपए का कर्ज हो चुका है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *