Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़ 26/12/2021

27 दिसम्बर को मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है।

इसी के चलते हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट में पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों का तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस द्वारा बाकायदा बाहरी राज्यों के वाहनों के आने से लेकर गंतव्य तक जाने का पूरा ब्यौरा भी रजिस्टर किया जा रहा है।

इसके साथ ही नववर्ष पर बर्फबारी देखने का आनन्द उठाने वाले सैलानियों का जमावड़ा मनाली की ओर कूच करना शुरू हो गया है जिसके चलते एन एच 205 चंडीगढ़ मनाली पर वाहनों की आवाजाही पहले की तुलना में एकाएक से बढ़ गई है।

उधर प्रदेश सरकार कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित की जा रही इस रैली को लेकर स्वारघाट बाजार भी होर्डिंग से अट गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ