Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 26/12/2021

आदित्य नेगी ने कुफरी और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयं क्षेत्र का दौरा किया तथा स्तिथि का जायजा लिया।
उन्होंने इस दौरान नियमों का पालन ना करने वाले चालकों का चालान भी किया।
बर्फबारी के दौरान किसी प्रकार का यातायात अबरुद ना हो इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयं गाड़ियों को बर्फबारी के दौरान हटाने तथा आवागमन को सामान्य बनाए रखने के लिए स्थिति की निगरानी। गौरतलब है की हल्की बर्फबारी के कारण इस मार्ग पर गाड़ियों की फिसलन हो रही थी जिसे ठीक कर दिया गया है।
इस दौरान उप मंडल अधिकारी ग्रामीण बाबू राम चौहान नायब तहसीलदार ग्रामीण एच एल गैज्टा भी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ