Spread the love

नई दिल्ली ,हिमशिखा न्यूज़ 

नवंबर 30 को साल 2020 का आखिरी ग्रहण पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के मौके पर कल चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है। सोमवार, 30 नवंबर को इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण 4 घंटे 18 मिनट और 11 सेकेंड का होने वाला है। पैराणिक मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण को लेकर कई मान्यताएं हैं, इसे ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है। सोमवार को चंद्र ग्रहण करी शुरुआत 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी , जबकि दोपहर 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 5 बजकर 22 मिनट पर होगी।

साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 2020 ,30 नवंबर को पड़ रहा है।

कब कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण है। ऐसे में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सोमवार को यह चंद्र ग्रहण अपराह्न 1 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। वहीं यह चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 22 मिनट तक खत्म रहेगा। बिहार की राजधानी पटना में यह चंद्र ग्रहण 05 बजे से 22 मिनट तक देखा जा सकता है।

चंद्र ग्रहण की उपछाया से पहला स्पर्श : दोपहर 1:04 बजे होगा।

परमग्रास चंद्र ग्रहण : दोपहर 3:13 बजे रहेगा।

उपछाया से अंतिम स्पर्श : शाम 5:22 बजे होगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *