Spread the love

डलहौजी,हिमशिखा न्यूज़   18/01/2022 

बर्फबारी के बाद दूरदराज के क्षेत्रों से अब बर्फ से हुए नुकसान की सूचनाएं मिलनी शुरू हो गई है। बात की जाए डलहौज़ी की तो यहां के लक्कड़मंडी गांव में बर्फवारी के दौरान पेड़ गिरने से तीन घरों को नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। इनमे एक घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है जबकि दो घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इनमें एक मकान विधवा महिला का भी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस गांव के अधिकांश लोग सर्दियों के दिनों में कांगड़ा सहित दूसरे क्षेत्रों में पलायन कर जाते हैं जिससे कि जानी नुकसान होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है । हालांकि ये भी बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह घटना घटी उस समय एक घर में 3 लोग मौजूद थे जो कि इस घटना में बाल-बाल बचे हैं । ग्रामीण निजय कुमार ने बताया उन्हें स्थानीय दुकानदारों ने फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी । जिसके बाद वे आज यहां आए और इसकी सूचना प्रशासन को देकर पटवारी से घटना का मौका करवाया।

वहीं इस बारे तहसीलदार डलहौजी राजेश जरयाल ने बताया की घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद पटवारी को मौके पर भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है और पटवारी की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को उचित मुआवजा नियमानुसार दिया जाएगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ