Spread the love

भगेटू,हिमशिखा न्यूज़   18/01/2022 

नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से कृष्णा युवा मंडल भगेटू, द्वारा गांव bhagetu में स्वस्थता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण खेलों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ bhagetu पंचायत के उपप्रधान व स्वयंसेवक रंजीत सिंह ने किया । इस कार्यक्रम में चार प्रकार की खेलों का आयोजन किया गया । जिसमें बैडमिंटन , म्यूजिकल चेयर , लेमन स्पून रेस और 300मीटर दौड़ करवाई गई । इसमें सभी युवा व युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में युवा मंडल कृष्णा के सचिव राजन कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । इस कार्यक्रम में जिन्झकारी युवा मंडल के प्रधान राकेश कुमार व bhagetu युवा मंडल के प्रधान रवि कुमार उपस्थित रहे। लेमन स्पून रेस में प्रथम स्थान प्राची , द्वितीय स्थान शगुन ने हासिल किया। बैडमिंटन में प्रथम स्थान आशीष और द्वितीय स्थान अंशुला ने हासिल किया। म्यूजिकल चेयर में अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीन सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान करण , द्वितीय स्थान आशीष व तृतीय स्थान पंकज ने हासिल किया । बाद में इन सभी को विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह कार्य नेहरू युवा केन्द्र के स्वंयसेवी कमल व कविता द्वारा करवाया गया। इस कार्यक्रम में आशा वर्कर सीमा कुमारी स्कूल की पीटीए प्रधान अंजना कुमारी स्कूल की पीटीए अध्यापिका मनोरमा ठाकुर शकुंतला देवी वार्ड पंच सुमन देवी

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *