Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़   18/01/2022 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कंडक्टर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इनकी संख्या 40 हो गई है। अब कंडक्टर सवारियों के पास टिकट काटने से गुरेज करने लगे हैं। अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार कर रहा है। इसमें कंडक्टर पहली सीट पर बैठेगा। खिड़की से सवारियों के टिकट बनेंगे। उसके बाद ही यात्री बस में प्रवेश कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसके अलावा बसों की सैनिटाइजेशन, चालकों-परिचालकों के लिए साबुन की व्यवस्था, सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्कैन आदि की मांग की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने पहली, दूसरी और तीसरी सीट पर सवारियों के न बैठने की व्यवस्था की है। चालकों के लिए केबिन बनाने को कहा गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक सीट के चारों और रस्सी लगाने के लिए कहा गया है। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ