पालमपुर,हिमशिखा न्यूज़ 16/02/2022
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला पालमपुर की बैठक आज बैजनाथ में संपन्न हुई इस बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा बबली विशेष रुप से उपस्थित रहे इस बैठक में आने वाले समय में किसान मोर्चा की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ राकेश शर्मा बबली ने कहा की किसान मोर्चा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर लेकर जाएगा डॉ राकेश शर्मा पगली ने इस बैठक में कामगार कल्याण बोर्ड की नीतियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक पात्र कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड से जोड़ें डॉक्टर के शर्मा बबली ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश के जयराम सरकार ने किसान हित मजदूर हित एवं जनहित की असंख्य योजनाएं शुरू की है जिससे प्रदेश के लाखों लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं