Spread the love

कुल्लू,हिमशिखा न्यूज़ 16/02/2022

फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक दिनेश सेन की अध्यक्षता में सपन्न
कुल्लू। फोरलेन संघर्ष समिति तलोगी समूह की बैठक समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।भू अधिग्रहण के मामले में इससे प्रभावितों एवं विस्थापितों के कल्याण हेतु भारत की संसद ने वर्ष 2013 में एक कानून पारित किया हुआ है जिसके अनुसार इससे सम्बन्धित भूमालिकों के अतिरिक्त प्रत्येक प्रकार से होने वाले प्रभावितो हेतु न्यायोचित व्यवस्था का प्रावधान रखा गया है किन्तु हिमाचल प्रदेश के नागरिकों को अभी तक इस कानून से वंचित रखते हुए उनसे घोर अन्याय किया जा रहा है। इस कानून को लागू करवाने हेतु लोग गत सात वर्षों से संघर्षरत हैं। सघर्ष समित कुल्लू जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कड़ी में उपरोक्त बैठक का आयोजन रखा गया था जिसमे तलोगी क्षेत्र के प्रभावितों ने भाग लिया।इन नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से फोरलेन से प्रभावित हुए लोगों को तथा निकट भविष्य में पूरी कुल्लू घाटी जो रेलवे तथा वामतट की सड़क टू लेन होने के कारण बहुत प्रभावित होने वाली है इस बाबत भी लोगों को इन बैठकों में जागरूक किया जा रहा है और लोगों का अच्छा रुझान बैठकों में देखने को मिल रहा है।इस बैठक में मनाली खण्ड के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर जी,ज़िला उपाध्यक्षा चौबी देवी,विद्यासागर,तीर्थ राम,भाग चंद,रविन्द्र,थोलु राम,भाग चन्द,गीता देवी,लता देवी,मीना देवी आदि उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *