कागडा़,हिमशिखा न्यूज़ 18/02/2022
कांगड़ा की बेटी सुनेहा पठानिया बनी लेफ्टिनेंट ,हिमाचल का नाम किया रोशन
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की बेटी सुनेहा पठानिया ने पुरे हिमाचल प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। सुनेहा पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमीशन पास कर माता पिता, गांव और पुरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। सुनेहा की बारहवीं तक की शिक्षा सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर से हुई है। बारहवीं के बाद इनका चयन वर्ष 2017 में सेना बल मेडिकल कॉलेज पुणे के लिए हुआ। स्नातक के बाद बतौर लेफ्टिनेंट सेना में कमीशन पास किया। सुनेहा अब नॉर्दर्न कमांड अस्पताल उधमपुर में सेवाएं देंगी।
सुनेहा के पिता नागेश्वर पठानिया शिक्षा विभाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलह में प्रिंसिपल कार्यरत हैं। माता सोनी पठानिया निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। वहीं, सुनेहा का छोटा भाई नक्षत्र पठानिया भी नेशनल डिफेंस अकादमी खड़गवासला पुणे से एयरफोर्स फ्लाइंग की शिक्षा ले रहा है।
सुनेहा के दादा राजिंद्र पठानिया व नाना राजिंदर राणा भी सेना में बतौर ऑनरेरी कैप्टन सेवाएं दे चुके हैं। सुनेहा ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, दादा-दादी, नाना-नानी और माता-पिता को दिया है। वहीँ, सुनेहा की इस उपलब्धि से पुरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।