Spread the love

डाडासीवा,हिमशिखा न्यूज़ 18/02/2022

ढलियारा मार्ग में गुरनबाड़ में आरा चौक के पास एक ट्रक मध्यरात्रि को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक में कबाड़ का सामान भरा था। चालक ने सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार को बचाने के लिए ब्रेक लगाई, ब्रेक एकदम नहीं लगी जिस कारण यह हादसा हो गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।बताया जा रहा है कि डाडा सीबा से ढलियारा मार्ग में गुरनबाड़ आरा चौक के पास एक टैंपो एचपी 67 6796 दुर्घटनागस्त हो गया। टैंपो हमीरपुर से कबाड़ का सामान लेकर आ रहा था आरा चौक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ज्ञान चंद ने बताया बीती रात मध्य रात्रि 1:00 बजे के करीब सामने से एक छोटी गाड़ी आई। उसकी स्पीड कुछ ज्यादा थी। जैसे ही ब्रेक लगाई ब्रेक नहीं लगी। इस कारण यह हादसा पेश आया। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं यह ट्रक हमीरपुर से ढलियारा मार्ग से तलवाड़ा जा रहा था ट्रक में कबाड़ का सामान था। टेंपो चालक सुरक्षित है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *