Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 24/02/2022

राठौर ने प्रदेश में किसानों बागवानों को खाद न मिलने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि सरकार अपना दायित्व निभाने में विफल रही है।उन्होंने कहा है कि आज थोड़ी बहुत खाद जो किसानों बागवानों को अपनी भाग दौड़ कर मिल भी रही है वह बहुत ही महंगी दरों पर खरीदी जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल दुगने से भी ज्यादा महंगी दरों पर खाद बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों बागवानों को कोई भी राहत सरकार ने नही दी है। उन्होंने सरकार से किसानों व बागवानों को सस्ती दरों में तुरंत खाद उपलब्ध करवाने को कहा है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ