Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 24/02/2022

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कर्मचारियों के साथ सौहार्द रखने की सलाह देते हुए कहा है कि वह कर्मचारियों को डराने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी मांगे रखने और उन्हें मनवाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन करने का सम्बैधानिक अधिकार है। इसलिए उन्हें न तो वह डराने का ही प्रयास करें और न ही धमकाने का।
राठौर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर किसी भी आंदोलन के प्रति कड़ी चेतावनी दी है ,पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनहीन है। उनका यह बयान एक तानाशाही की ओर इंगित करता है।
राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उनकी मांगों को लेकर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों के मद्देनजर उन्हें प्रलोभन देने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासकीय व्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ