Spread the love

रात को कमरे में कपूर जलाने के फायदे


पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर भले ही भगवान को खुश करने के लिए प्रयोग किया जाता हो। लेकिन इसके स्वास्थवर्धक फायदे भी बहुत हैं। जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों। कपूर में मिलने वाले तत्व आपको कई रोगों से दूर रख सकते हैं।

■ एक कपूर गोली को कमरे में इस तरह जलाए :

एक कपूर गोली को एक छोटी कटोरी में जलाकर कमरे के भीतर 10 मिनट तक रखने से कपूर की खुशबू पूरे कमरे में होने से कमरे का वातावरण शुद्ध बनेगा और मानसिक थकान और अनिद्रा की समस्या दूर होगी। इसके अलावा कपूर कमरे में जलाने से कमरे में मच्छर नही होते है। इसे अरोमा थेरेपी | Aroma Therapy भी कहाँ जाता है

■ कपूर के 10 अन्य फायदे | Health Benefits of Camphor

गठिया रोग में | Arthritis : गठिया के दर्द में बहुत परेशानी होती है। जो लोग गठिया के दर्द से परेशान हैं वे कपूर के तेल से गठिया वाली जगह पर मालिश करें। इससे तुरंत आराम मिलता है।
जल जाने पर : यदि आग से कोई अंग जल गया है तो ऐसे में कपूर बेहद फायदेमंद और आरामदायक दवा के रूप में काम करता है। कपूर का तेल को आग से जले अंग पर लगाने से जलन से राहत मिलती है।
खुजली होने पर | Skin Problem : गर्मियों के मौसम में खुजली की समस्या अधिक होती है। यदि खुजली हो रही हो तो अपनी त्वचा कपूर को घिसें। इससे खुजली खत्म हो जाएगी।
पेट के दर्द में कपूर | Stomach Problem : पेट दर्द होने पर या पेट में बेचैनी हो रही हो तो कपूर बहुत फायदेमंद होता है। आप अजवायनए पोदिना और कपूर को मिलाकर इसका शर्बत बनाएं और इसका सेवन करें। इस उपाय से पेट का र्द ठीक हो जाता है।
टेंशन होने पर कपूर का प्रयोग | Tension : यदि बेवजह के तनाव से दिमाग में परेशानी हो रही हो तो अपने सिर में कपूर के तेल की मालिश करें। कपूर के तेल की मालिश से तनाव धीरे.धीरे खत्म होने लगता है। साथ ही सिर का दर्द भी दूर होता है।
जुकाम और फेफड़ों के रोग के उपचार में कपूर | Lugs : यदि फेफड़ों में समस्या हो रही हो या सर्दी जुकाम लग गया हो तो ऐसे में आप कपूर को सूंघने से राहत मिलती है।
बालों का झड़ना भी रोकता है कपूर | Hair Problems : यदि बाल लगातार झड़ रहें हो तो नरियल के तेल में कपूर के तेल को मिलाकर इसको बालों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपके बाल झड़ना रूक जाएगें।
जोडों के दर्द में कपूर | Joint Pain : शरीर की मुख्य समस्या है जोड़ों में दर्द होना। इसलिए आप कपूर के तेल को जोड़ों पर लगाएं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी।
त्वचा का कोमल बनाता है कपूर | Skin Care : रूखी त्वचा को नरम बनाना और चेहरे पर निखार लाता है कपूर। बेहद काम की चीज है कपूर। इसलिए अपने घर में कपूर होने का पूरा फायदा उठाएं।


By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *