Spread the love

क्या आपको पता है सलाद खाने के ये चौकाने वाले फायदे

सलाद बेहद पैष्टिक आहार है। अगर आप सोचते हैं कि ये सिर्फ वह ही लोग खाते हैं जिन्हें मोटापा कम करना है तो आप गलत हैं। इसका सेवन अन्य लोग भी कर सकते हैं। सलाद में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। जो मोटापा तो कम करता ही साथ ही साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। इसको खाने से पाचन क्रिया बहुत दुरुस्त रहती है, बल्कि इससे आपके स्वास्थ्य को अन्य भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। अगर आप अब तक सलाद से होने वाले लाभों से अनजान हैं तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं…

1 ग्रीन सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स आदि होते हैं, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। डायट में सलाद शामिल करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।

2 इसमें कच्चे और हरी-पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आप फिट महसूस कर सकते हैं। उर्म लंबी होती है। त्वचा जवां रहती है।

3 सलाद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालकर भी खाने से लाभ होता है।

4- ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

5- सलाद में मौजूद फल और कच्ची सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फ्री रैडिकल्स पर नजर रखकर जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचाते हैं।

6 – सलाद भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है।

7 – फाइबर से भरपूर सलाद पेट को साफ रखता है। सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, और अन्य पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। संक्रमण से बचाते हैं। सलाद खाने से शरीर में आयरन की भी कमी नहीं होती।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *