Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 10/03/2022

आखिर फैसले की घड़ी आ ही गई पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार आज खत्म होने वाला है। किसकी सत्ता में वापसी होगी और किसे वनवास झेलना पड़ेगा, यह तस्वीर आज साफ  हो जाएगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। नौ बजे तक रुझान आने लगेंगे और दोपहर होते-होते परिणाम भी सामने आने लगेंगे और शाम होते-होते तस्वीर साफ हो जाएगी। वोटों की गिनती की शुरुआत हमेशा की तरह पोस्टल बैलेट से होगी और फिर EVMs खोली जाएंगी। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इन्हीं EVMs में बंद है। फिलहाल सभी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि EVMs में क्या निकलता है। उत्तर प्रदेश में एक तरफ समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, तो वहीं पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दो मुख्य प्लेयर के तौर पर सामने हैं। इसके अलावा अकाली दल, बसपा, भाजपा और कैप्टन अमरेंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस समेत कई मोर्चे मैदान में हैं। उत्तराखंड और गोवा में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है, जबकि एग्जिट पोल में मणिपुर में भाजपा का पलड़ा भारी दिखाया गया है। अब असली नतीजे क्या आते हैं, यह देखना होगा

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *