Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़ 12/03/2022

28-29 मार्च को मज़दूर यूनियनें करेंगी हड़ताल
मंडी, जोगिंदरनगर,सरकाघाट और बाली चौकी में होंगे प्रदर्शन

सीटू से सबंधित विभिन्न मजदूरों का ज़िला स्तरीय अधिवेशन आज मंडी में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 28-29 मार्च को दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर मज़दूर दो दिन की हड़ताल करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार लगातार मज़दूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है और स्थायी रूप के रोज़गार ख़त्म करके अब ऑउटसोर्स और फिक्स्ड टर्म वाले रोज़गार दिए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार सभी सार्वजानिक क्षेत्र के उपक्रमों को कौड़ियों के भाव पूंजीपतियों को बेच रहे हैं।सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं कम की जा रही है और अब काम करने के घण्टे भी आठ से बढ़ा कर 10 से 12 किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने मजदूरों और किसानों के ख़िलाफ़ काले क़ानून पास करवा कर मजदूरों और किसानों पर लाद दिये।जिसका किसानों ने डटकर मुकाबला किया और अब मज़दूर इन मज़दूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द करने के लिए देशव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि साथ ही आंगनवाड़ी, मिड डे मील, आशा वर्कर, मनरेगा, सड़क निर्माण, सफ़ाई,आउटसोर्स,सीवरेज,रेहड़ी फहड़ी,बिजली मज़दूर यूनियनें अपनी अपनी मांगों के लिए हड़ताल करेंगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *