Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़ 17/03/2022

रैल आईटीआई में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा वितरित किये सर्टिफिकेट ह

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा रैल आईटीआई में  चलाये जा रहे शार्ट टर्म के अंतर्गत आज 180 छात्रों को सर्टिफिकेट वितरित किये गए व 300 छात्रों को मुफ्त बैग ए कापियां किताबें व पैन वितरित किये गए इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकित की व विशिष्ठ अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने शिरकत की । विजय अग्निहोत्री ने कहा कि ये नादौन विधानसभा के छात्रों का सौभाग्य है कि कौशल विकास निगम द्वारा चलाये जा रहे कोर्सों का छात्र लाभ उठा रहे हैं । नवीन शर्मा ने कहा कि  भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश के अंतर्गत देश के युवा कौशल प्राप्त कर के आत्मनिर्भर बन रहे हैं ।
इस अवसर पर आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह परमार ए मीनाक्षी शर्मा ,अश्वनी शर्मा  व प्रबुद्ध अध्यापक वर्ग व छात्र उपस्थित रहे

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *