Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 18/03/2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिमला शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ होली मनाई।

रंगों के इस त्योहार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को इस त्योहार को पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कामना की कि यह रंगों का त्योहार लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगा। उन्होंने इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया कि राज्य में कोविड के मामलों में काफी कमी आई है और लोग दो वर्ष से अधिक समय के बाद रंगों के इस त्योहार को उत्साह के साथ मना पा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को होली की शुभकामनाएं दीं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *