Spread the love

विलासपुर,हिमशिखा न्यूज़ 19/03/2022

चार संध्याओं में हिमाचली, पंजाबी और बाॅलीबुड की रहेगी धूम – तोरूल रवीश
अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल रवीश ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं 20, 21, 22 तथा 23 मार्च को आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा हिमाचली लोक कलाकारों को महत्व देते हुए उनकी स्टाॅर संध्याएं आयोजित की जा रही है। 20 मार्च को मण्डी के लोक कलाकार नरेन्द्र ठाकुर तथा इंडियन आईडल फैम कुमार साहिल कांगड़ा से, 21 मार्च को हिमाचली कलाकार गीता भारद्वाज और गौरव कौंडल, 22 मार्च को इंडियन आईडल फैम नीतिन शर्मा की स्टाॅर संध्याएं आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त तीन राज्यों के डांस ग्रुपों को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें हरियाणा, राजस्थान तथा जम्मू और कश्मीर शामिल होंगे। 23 मार्च को पंजाबी सिंगर अमरिन्द्र बोबी और बाॅलीबुड तथा रैट्रो मिक्स सिंगर ऐशवर्य पंडित स्टाॅर संध्या में पंजाबी और बाॅलीबुड सिंगर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में हिमाचल की लोक संस्कृति के साथ दूसरों राज्यों की संस्कृति से लोगों को रूबरू करवाने की व्यवस्था की गई है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *