शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/03/2021
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिमला में कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार, लालपानी से कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। इनमें युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं। प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि शनिवार को जिला कांग्रेस सचिव रवि दत्त और अंशुमन ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। उनके साथ राजू नहर समाजसेवी, रितिक, दीप्ति, राखी, मयंक, निखिल गिल, तालिब, कुणाल, नितिन वर्मा, अक्षय और अरुण शर्मा आप में शामिल हुए। गौरव ने बताया कि बद्दी क्षेत्र से भी लगभग 20 लोगों ने पार्टी का दामन थामा है। इनमें समाजसेवी राजेश, दविंदर सिंह, पवन कुमार, सुनील, बलजीत सिंह, तरुणप्रीत, धर्मपाल, नीरज और अन्य शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय में उपाध्यक्ष भंडारी, सुभाष चंद्र और अभय डोगरा उपस्थित रहे। जल्द शिमला नगर निगम के 41 वार्डों में प्रत्याशी का चयन कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में 10 दवाइयों के सैंपल फेल होने पर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जल्द उन यूनिट को बंद करने की मांग की है, जिसमें ये दवाएं बन रही थीं।