Spread the love

मनाली-लेह,हिमशिखा न्यूज़। 27/03/2022 

पांच महीनों से बंद मनाली-लेह हाईवे रिकॉर्ड समय में बहाल, जल्द दौड़ेंगे वाहन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी रहा। करीब 427 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के करीब 227 किलोमीटर हिस्से से बीआरओ ने बर्फ हटाई। सूत्रों के मुताबिक बीआरओ ने शनिवार को सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया। ख़बर सुनें विस्तार सामरिक महत्व के मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर जल्द ही वाहन दौड़ने लगेंगे। सीमा सड़क संगठन से सड़क से बर्फ हटाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। सरचू और बारालाचा में ही बर्फ हटाने का कार्य शेष है। हालांकि, फिलहाल यातायात बहाल नहीं किया गए है। जिला प्रशासन और बीआरओ की टीम के संयुक्त निरीक्षण के बाद वाहनों के लिए भी हाईवे खोल दी जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा सीमा सड़क संगठन ने दो दिन पहले ही बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया है। पिछले साल 28 मार्च को बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया गया था। विज्ञापन करीब पांच माह पूर्व भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह नेशनल हाईवे यातायात के लिए बंद हो गया था। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी रहा। करीब 427 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के करीब 227 किलोमीटर हिस्से से बीआरओ ने बर्फ हटाई। सूत्रों के मुताबिक बीआरओ ने शनिवार को सड़क से बर्फ हटाने का कार्य पूरा किया। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि फिलहाल इस मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। सड़क का निरीक्षण करने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *