Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 11/04/2022

सौर ऊर्जा संयंत्रों पर उपदान चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति किलोवाट किया 

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में सोसायटी एवं न्यास अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत घरेलू उपभोक्ताओं, संस्थानों के भवनों की छत पर स्थापित किए जाने वाले सौर ऊर्जा संयंत्रों पर देय राज्य उपदान में बढ़ोतरी कर इसे 4000 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रति किलोवाट किया गया है। उपदान की राशि भारत सरकार द्वारा दिए गए जाने वाले उपदान के अतिरिक्त होगी। उपदान की राशि हिमऊर्जा के माध्यम से सीधे तौर पर सम्बन्धित उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *